छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: स्कूल-कॉलेज में रहेगा अवकाश, पांच दिन तक अलग-अलग बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025
रायपुर: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! राज्य सरकार ने 1 नवंबर को स्कूलों और कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। यह अवकाश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 1 नवंबर को प्रदेशभर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय और सामान्य अवकाश रहेगा। बता दें, इस बार 1 नवंबर शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिस दिन सरकारी कार्यालयों में पहले से ही छुट्टी निर्धारित है।
राज्योत्सव में चमकेगा बॉलीवुड का तड़का:
रजत जयंती के अवसर पर इस साल राज्योत्सव का आयोजन 1 से 5 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह आयोजन इस बार बेहद खास रहेगा, क्योंकि इसमें प्रदेश के कलाकारों के साथ बॉलीवुड के सितारे भी मंच सजाएंगे।
पहले दिन हंसराज रघुवंशी का कार्यक्रम
राज्योत्सव के पहले दिन यानी 1 नवंबर को बाबा हंसराज रघुवंशी अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे।
इसके बाद लगातार पांच दिन तक अलग-अलग कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे—
2 नवंबर: भूमि त्रिवेदी
3 नवंबर: आदित्य नारायण
4 नवंबर: अंकित तिवारी
5 नवंबर: कैलाश खेर और कैलासा बैंड
हर शाम अलग रंग और संगीत के सुरों से सजेगी।

