Firing at Kapil Sharma Cafe in Canada: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Firing at Kapil Sharma Cafe in Canada

Firing at Kapil Sharma Cafe in Canada: कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे Kaps Caffe पर फिर से फायरिंग का मामला सामने आया है। अब तक कपिल के कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। इस बार की वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चेतावनी दी कि “गोली कहीं से भी आ सकती है। जो लोग अवैध काम करते हैं या धर्म के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए।”

कपिल शर्मा के कैफे पर पहली फायरिंग 10 जुलाई 2025 को हुई थी। उस समय गोलीबारी की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड़ी (BKI आतंकी, NIA मोस्ट वांटेड लिस्ट) ने ली थी। दूसरी बार फायरिंग 7 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसमें लॉरेंस गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर का ऑडियो सामने आया था। अब तीसरी बार 16 अक्टूबर को फायरिंग की गई है।

तीसरी फायरिंग में भी कैफे की खिड़कियों के कांच टूट गए, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद कपिल शर्मा की सुरक्षा का पुनः मूल्यांकन किया गया है।

कपिल शर्मा के कैफे पर लगातार फायरिंग की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी सुरक्षा चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और वीडियो फुटेज के आधार पर वारदात का विश्लेषण कर रही है।

Youthwings