Lucknow Gangrape: लखनऊ में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी एनकाउंटर में घायल
Lucknow Gangrape
Lucknow Gangrape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
घटना का विवरण
बताया जाता है कि घटना के वक्त छात्रा अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। रास्ते में उसका एक दोस्त मिला और वे आपस में बात कर रहे थे। उसी समय वहाँ पाँच युवक पहुँचे और उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा के दोस्त ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसे पीटकर भगा दिया और फिर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम लगभग 5:00 बजे बंथरा थाना को घटना की जानकारी मिली। छात्रा के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गईं।
एनकाउंटर और गिरफ्तारी
देर रात हरौनी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल ने पूछताछ में अपना नाम ललित कश्यप बताया, जो कि इस मामले में नामजद आरोपी है। उसके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। बाइक सवार दूसरे शख्स को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।
पुलिस की एक अन्य टीम ने इस घटना के एक और नामजद आरोपी, मेराज, को भी गिरफ्तार कर लिया है।
