NSUI कार्यकर्ताओं ने रायपुर में किया गृहमंत्री निवास घेराव का प्रयास, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ NSUI ने राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से गृहमंत्री निवास तक मार्च निकालने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने विद्याचरण शुक्ला चौक पर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान झड़प

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। NSUI के नेताओं ने छात्र नेताओं पर फर्जी FIR दर्ज करने का आरोप लगाते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

NSUI का मुख्य आरोप और चेतावनी

NSUI नेताओं का कहना था कि प्रदेश में अपराध और नशाखोरी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार मौन साधे बैठी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Youthwings