Bihar Election 2025: कांग्रेस ने भूपेश बघेल पर जताया भरोसा, बनाए गए बिहार चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर

Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel

Bihar Election 2025 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उन्हें बिहार चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यह कदम कांग्रेस की रणनीति को और मजबूती देने के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस का फोकस बिहार पर
कांग्रेस इन दिनों बिहार में अपनी जमीन को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। हाल ही में राहुल गांधी ने यहां वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, जिसने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी। इस यात्रा में कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ महागठबंधन के कई नेता भी शामिल हुए।

वोटर अधिकार यात्रा से उत्साह
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश दिखा और अब पार्टी इस उत्साह को वोटों में बदलने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल की संगठनात्मक क्षमता और चुनावी अनुभव से पार्टी को बिहार में मजबूती मिल सकती है।

महागठबंधन की एकजुटता की कोशिश
कांग्रेस का प्रयास है कि महागठबंधन के सहयोग से वह चुनावी जमीन पर मजबूती से उतर सके। बघेल की नियुक्ति इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Youthwings