Zubeen Garg Murder Case Update: जुबीन गर्ग के मौत के मामले में बड़ा खुलासा, म्यूज़िशियन शखरज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

Zubeen Garg Murder Case Update

Zubeen Garg Murder Case Update

Zubeen Garg Murder Case Update: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सिंगापुर टूर के दौरान उनके साथ मौजूद संगीतकार शखरज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं, जिस वजह से गहन पूछताछ के लिए गिरफ्तारी जरूरी हो गई।

अब तक 4 गिरफ्तार

इस मामले में अभी तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत पहले ही हिरासत में लिए जा चुके हैं। अदालत ने दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

हत्या की धारा भी जोड़ी गई

असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 भी जोड़ी गई है, जो हत्या से संबंधित सजा की धारा है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है।

श्यामकानु महंत पर दर्ज हैं 60 से ज्यादा FIR

पुलिस के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत पर पहले से ही 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। महंत, पूर्व पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत के छोटे भाई हैं और उनके परिवार के कई सदस्य राज्य की अहम संस्थाओं से जुड़े हैं।

जुबीन की मौत पर रहस्य बरकरार

बता दें कि 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय जुबीन गर्ग की रहस्यमय मौत हो गई थी। वे चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इस दौरान उनके चचेरे भाई और पुलिस उपाधीक्षक संदीपन गर्ग भी मौजूद थे, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है।

जांच एजेंसियां लगातार इस मामले में सुराग तलाश रही हैं, लेकिन जुबीन गर्ग की मौत के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है।

Youthwings