Sonam Wangchuk Case: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, पत्नी गीतांजलि ने दाखिल की याचिका

Sonam Wangchuk Case

Sonam Wangchuk Case

Sonam Wangchuk Case: लद्दाख में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोनम की पत्नी गीतांजलि ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने पति की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

गीतांजलि ने याचिका में केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को पक्षकार बनाया है। याचिका में कहा गया है कि एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी का कोई ठोस आधार नहीं प्रस्तुत किया गया है और उन्हें सोनम वांगचुक की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इस कारण उन्होंने हैबियस कॉरपस याचिका के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।

गीतांजलि ने पहले NDTV से बातचीत में आरोप लगाया था कि खुफिया ब्यूरो ने FCRA (विदेशी दान कानून) का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया। उन्होंने सोनम पर हिंसा भड़काने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और बताया कि सोनम ने हिंसा को बढ़ने से रोकने के लिए उपवास समाप्त किया और झड़पों की निंदा की।

सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिन बाद ही जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। यहां उन्हें उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा गया है और सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।

जोधपुर सेंट्रल जेल देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मानी जाती है। इससे पहले यहां पंजाब और अन्य देशों के आतंकवादियों को रखा गया था।

सोनम वांगचुक की पत्नी ने कोर्ट से अपील की है कि उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें न्याय मिल सके।

Youthwings