Raigarh Crime News: रायगढ़ में कफ सिरप और नशीली इंजेक्शन का बड़ा जखीरा बरामद, महिला गिरफ्तार

Raigarh Crime News

Raigarh Crime News

रायगढ़। Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली इंजेक्शन बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला उड़ीसा और झारखंड से नशीली दवाइयां लाकर रायगढ़ में बेचती थी।

पुलिस के अनुसार, महिला के पास से नशीली दवाओं के साथ साढ़े आठ लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में महिला ने यह स्वीकार किया कि वह इन दवाओं की तस्करी और बिक्री में शामिल थी।

दरअसल, जिले में पुलिस लगातार नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि लैलूंगा इलाके में झारखंड से नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने दुर्गापुर लारीपानी स्थित आरोपी धनुर्जय यादव के घर की घेराबंदी की। घर पर धनुर्जय नहीं मिले, लेकिन उनकी पत्नी तिलोत्तमा यादव के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं।

तलाशी में पुलिस को 200 बोतल नशीला कफ सिरप, कैप्सूल, इंजेक्शन और अन्य दवाइयां मिलीं, जिनकी कीमत लगभग 64 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही महिला के पास से साढ़े आठ लाख रुपए नकद भी बरामद हुए। महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है, जबकि उसका पति अभी फरार है।

Youthwings