आराम फरमा रहे शिक्षकों पर गिरी गाज : शिक्षा विभाग ने 100 से ज्यादा शिक्षकों और अफसरों की बदली प्रतिनियुक्ति

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अब एक्शन मोड में है। युक्तियुक्तकरण के बाद अब शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर वर्षों से जमे शिक्षकों और अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने 100 से अधिक शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया, जबकि कई को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेज दिया गया है।

              

Youthwings