Miss Teen India 2025 : बस्तर की नन्ही परी पंक्ति बेदरकर बनी मिस टीन इंडिया
जगदलपुर। बस्तर की 13 वर्षीय पंक्ति बेदरकर ने राजधानी दिल्ली में आयोजित मिस टीन इंडिया 2025 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। कक्षा 9 की इस छात्रा ने अपने आत्मविश्वास, बेहतरीन स्टेज प्रेज़ेंटेशन और बुद्धिमत्तापूर्ण जवाबों से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।
नई दिल्ली के मंच पर पंक्ति की परफॉर्मेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतिष्ठित खिताब के साथ उसने तीन अन्य उपाधियां भी अपने नाम कीं।
परिवार और गुरु को दिया श्रेय
पंक्ति ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां तरूणा बेदरकर, डांस टीचर और पूरे परिवार को दिया। उनका कहना है कि मां और गुरुजनों की प्रेरणा से ही वह इतने बड़े मंच पर चमक पाई।
होगा भव्य स्वागत
पंक्ति के लौटने पर रायपुर से जगदलपुर तक भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। परिवार ने बताया कि वह सबसे पहले दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेगी और फिर शहरवासियों से अपनी खुशी साझा करेगी।
इस जीत ने न सिर्फ पंक्ति को नई पहचान दी है, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
