Surya Mall Bhilai Raid: देर रात तक चल रहा था क्लब, पुलिस के पहुंचते ही नशे में धुत युवक-युवतियां भागे

दुर्ग। Surya Mall Bhilai Raid: भिलाई का सूर्या मॉल एक बार फिर विवादों में आ गया है। शहर में जहां क्लब और बार को रात 11 बजे तक संचालित करने की अनुमति है, वहीं कई जगह इस नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देर रात अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायतों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमिनिया क्लब में छापेमारी की।

क्लब में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस की टीम लिस्टोमिनिया क्लब में पहुंची, वहां शराब का आनंद ले रहे युवक-युवतियों में अफरातफरी मच गई। नशे की हालत में कई लोग मॉल के पिछले दरवाजे से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पूरे परिसर की वीडियोग्राफी कराई और क्लब प्रबंधन को नोटिस जारी किया।

देर रात तक परोसी जा रही थी शराब

पुलिस के मुताबिक शहर में रात 11 बजे तक ही क्लब और बार संचालित करने की अनुमति है, लेकिन कई जगहों पर तय समय के बाद भी शराब परोसी जा रही है। सूर्या मॉल का यह क्लब भी उन्हीं में से एक है, जहां देर रात तक शराब परोसी जा रही थी।

स्मृतिनगर चौकी का मामला

यह कार्रवाई स्मृतिनगर चौकी पुलिस द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय से ज्यादा देर तक शराब परोसने और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Youthwings