Breaking News: 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: 64 लाख का इनाम था घोषित

71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा : बस्तर क्षेत्र में जारी एंटी-नक्सल अभियान के तहत आज 71 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया। सुरक्षा बलों की सख्ती और सक्रिय कार्रवाई के बीच इन नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में वापस आने का फैसला किया।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि उन्होंने सरकार के “लोन वर्राटू” अभियान से प्रेरणा लेकर यह बड़ा कदम उठाया है। इस पहल के तहत उन्हें सुरक्षा और पुनर्वास की गारंटी दी गई है।

इन नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उनका आत्मसमर्पण क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Youthwings