पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 100 जवानों का तबादला
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 100 पुलिस कर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस व्यापक तबादला सूची से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

