WPL Auction 2026: दीप्ति शर्मा बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

WPL Auction 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन पूरा हो चुका है। इस बार कुल 276 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हुए थे, जिनमें से 73 स्लॉट भरे जाने थे। हालांकि, सभी 5 फ्रेंचाइजी ने मिलकर 67 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इस ऑक्शन में धमाका कर दिया। उन्हें UP वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। दीप्ति RTM प्रोविजन के तहत रिटेन होने वाली पहली खिलाड़ी और ऑक्शन में दूसरी सबसे महंगी भारतीय भी बनीं।

ऑस्ट्रेलिया की कीवी ऑलराउंडर अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय गेंदबाज शिखा पांडे रहीं, जिन्हें यूपी ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा। चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी सोफी डिवाइन, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा। वहीं, मेग लैनिंग को यूपी ने 1.90 करोड़ में खरीदा।

टीमों की खरीदारी के बाद दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने फंड का पूरा उपयोग किया और 16-16 खिलाड़ियों की टीम बनाई। गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स ने 18-18 खिलाड़ियों को चुना।

Youthwings