IND vs AUS 2nd ODI: किंग कोहली का बल्ला खामोश, टीम इंडिया परेशान!

Virat Kohli

Virat Kohli

IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ Virat Kohli एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। यह लगातार दूसरा मौका है जब किंग कोहली ‘डक’ पर आउट हुए हैं। एडिलेड के ओवल मैदान पर कोहली को स्थानीय तेज़ गेंदबाज़ ज़ेवियर बार्टलेट ने LBW आउट किया। इससे पहले पर्थ वनडे में वे मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हुए थे।

फैंस का सम्मान, विराट का रिएक्शन

जब कोहली LBW आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, एडिलेड में बैठे दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। विराट ने भी मैदान से बाहर निकलने से पहले हाथ उठाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। यह पल उनके और क्रिकेट फैंस दोनों के लिए भावनात्मक था।

पहली बार लगातार दो बार ‘0’

विराट कोहली के शानदार करियर में यह पहली बार हुआ है जब उन्होंने लगातार दो वनडे मैचों में बिना रन बनाए आउट हुए हैं। 304 वनडे मैचों में ऐसा कभी नहीं हुआ था। यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता की बात है क्योंकि सीरीज़ में बने रहने के लिए भारत को एडिलेड मैच हर हाल में जीतना होगा।

क्या यह अंत की शुरुआत है?

कोहली ने सीरीज़ शुरू होने से पहले पर्थ पहुंचते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था – “आप फेल तभी होते हैं जब आप हार मान लेते हैं।”
लेकिन अब जब वे लगातार दो बार शून्य पर लौटे हैं, तो क्रिकेट जगत में चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या यह विराट कोहली के करियर में किसी बदलाव का संकेत है या सिर्फ एक अस्थायी फॉर्म स्लंप?

टीम मैनेजमेंट शायद इस समय कोई बड़ा फैसला न ले, लेकिन ये परफॉर्मेंस संकेत दे रहा है कि भारत को सीरीज़ में वापसी के लिए अपने सीनियर खिलाड़ियों से बड़ी पारी की सख्त ज़रूरत है।

Youthwings