Union Bank में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Union Bank of India द्वारा निकाली गई 1865 अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। हालांकि अब आवेदन करने की आखिरी तारीख काफी करीब आ चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।
Union Bank में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वित्तीय और सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, कंप्यूटर ज्ञान और संबंधित विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप कराई जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 15 हजार रुपये प्रतिमाह, शहरी क्षेत्रों में 18 हजार रुपये और मेट्रो शहरों में 20 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है।
read more : बड़ी खबर: नौकरी के नाम पर बड़ा खेल: झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक
