Naxals Surrender in Sukma: सुकमा में बड़ी कामयाबी, दो खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दर्जनों वारदातों में थे शामिल

Bijapur Naxal News

Bijapur Naxal News

Naxals Surrender in Sukma: नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सामने आई ताज़ा जानकारी के अनुसार, दो खूंखार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों नक्सली कई बड़े हमलों और नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

दरभा डिवीजन का सचिव था जयलाल

सूत्रों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम जयलाल और भीमे हैं। दोनों ने आंध्रप्रदेश के सीताराम अल्लूरी जिला में एसपी के सामने सरेंडर किया।

सबसे बड़ा नाम जयलाल का है, जो दरभा डिवीजन का सचिव रह चुका है। इसके अलावा वह AOB ज़ोन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

भीमे-दरभा जोनल कमेटी की सदस्य

जयलाल की पत्नी भीमे भी लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ी थी। वह दरभा जोनल कमेटी की सदस्य थी और पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थी।

7 कैंपों में रेड और कई हमलों का मास्टरमाइंड

सूत्र बताते हैं कि जयलाल सात अलग-अलग कैंपों पर रेड, विस्फोटक हमलों और सुरक्षाबलों पर किए गए कई हमलों में शामिल रहा है। इन दोनों के आत्मसमर्पण को पुलिस नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मान रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण से क्षेत्र में चल रही नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।

Youthwings