TS Singh Deo Statement: सिंहदेव का बड़ा बयान, घोषणा पत्र के वादे पूरे न करने से कांग्रेस को झेलनी पड़ी हार

TS Singh Deo Statement

TS Singh Deo Statement

महासमुंद। TS Singh Deo Statement: छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। यही पार्टी की हार का एक बड़ा कारण बना।

दरअसल, सिंहदेव रविवार को महासमुंद के दौरे पर पहुंचे थे। यहां वे नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा – “हम कर्मचारियों से किए गए नियमितीकरण के वादे पूरे नहीं कर सके, इसी वजह से मुझे और कांग्रेस पार्टी को चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा।”

एनएचएम कर्मचारियों को मिला समर्थन

टीएस सिंहदेव ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया और उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का सबक यह है कि जनता और कर्मचारियों से किया गया वादा निभाना बेहद जरूरी है, वरना जनता हमें सत्ता से बाहर कर देती है।

भाजपा सरकार पर भी तीखा संदेश

एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित मिरी ने सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान भाजपा सरकार के लिए भी चेतावनी है। उन्होंने कहा – “कांग्रेस नेता ने खुद मान लिया कि वादे पूरे न करने पर हार मिलती है। भाजपा सरकार को भी समझना चाहिए कि यदि कर्मचारियों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो नतीजे उनके लिए भी नुकसानदायक साबित होंगे।”

एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। अब सिंहदेव का यह समर्थन उनके आंदोलन को और मजबूती देगा।

Youthwings