Trump-Putin Meeting: तीन घंटे की बातचीत, लेकिन नहीं हुआ युद्धविराम – पुतिन रहे हावी, जानें 10 बड़ी बातें
Trump-Putin Meeting
अलास्का। Trump-Putin Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका और रूस के बीच हुई अहम बैठक पर टिकी थीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात अलास्का के ज्वाइंट बेस एल्मेंड्रॉफ-रिचर्डसन एयरबेस पर हुई। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली, लेकिन युद्धविराम को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया।
फॉक्स न्यूज की पत्रकार जैकी हेनरिक के अनुसार, बातचीत के दौरान माहौल ट्रंप के लिए चुनौतीपूर्ण रहा और पुतिन शुरुआत से ही हावी नजर आए। यहां तक कि अमेरिकी धरती पर पुतिन ने ट्रंप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
अलास्का समिट की 10 बड़ी बातें
-
बैठक तीन घंटे चली, लेकिन युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हुआ। विशेषज्ञों ने इसे असफल करार दिया।
-
कोई औपचारिक एग्रीमेंट नहीं हुआ, लेकिन दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी रणनीति दुनिया को दिखाने की कोशिश की।
-
बैठक में ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे।
-
पुतिन के साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और सलाहकार यूरी उशाकोव मौजूद रहे।
-
ट्रंप ने कहा कि बैठक “उपयोगी रही” और आगे भी बातचीत जारी रहेगी।
-
पुतिन ने सबसे पहले प्रेस को संबोधित किया और लंबे समय तक मीडिया से बात की।
-
ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध नहीं रुका तो वे रूस और उसके तेल खरीदने वाले देशों पर नए प्रतिबंध लगाएंगे। भारत पर पहले ही 25% टैरिफ लगाया जा चुका है।
-
पुतिन ने अमेरिकी चुनावों में डाक से मतदान को धांधली की जड़ बताया।
-
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बैठक के असली विजेता पुतिन हैं। उन्होंने ट्रंप को मास्को आने का न्योता भी दिया।
-
ट्रंप ने संकेत दिए कि आगे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, पुतिन और उनके बीच त्रिपक्षीय बैठक हो सकती है।
