Cheapest Cars in India: GST कट के बाद भारत की 5 सबसे सस्ती कारें, जानें नई कीमत
Cheapest Cars in India: भारत सरकार द्वारा नई GST दरें लागू होने के बाद छोटी कारों (4 मीटर से कम लंबाई और 1200cc पेट्रोल/CNG या 1500cc डीज़ल इंजन) पर टैक्स कम कर दिया गया है। इसका सीधा असर देश की पॉपुलर हैचबैक सेगमेंट की कारों पर पड़ा है। आइए जानते हैं उन टॉप 5 हैचबैक कारों के बारे में जिनकी कीमत में लाखों रुपये तक की कटौती हुई है।
1. Maruti S-Presso
मारुति सुजुकी की सबसे किफायती हैचबैक Maruti S-Presso की कीमत में 1.3 लाख रुपये तक की कमी हुई है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.5 लाख रुपये हो गई है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, डुअल एयरबैग्स, ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही यह CNG ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है।
2. Maruti Alto K10
एंट्री-लेवल सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार Maruti Alto K10 की कीमत में 1.08 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। नई एक्स-शोरूम कीमत अब 3.7 लाख रुपये है। इसमें 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ABS, CNG ऑप्शन और AMT ट्रांसमिशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
3. Maruti Celerio
Maruti Celerio की कीमत में 94,000 रुपये तक की कमी हुई है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.7 लाख रुपये है। इस कार में 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ESC के साथ पेट्रोल + CNG विकल्प उपलब्ध है।
4. Tata Altroz
प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz की कीमत में 1.1 लाख रुपये तक की कमी की गई है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Altroz पेट्रोल, डीज़ल और CNG ऑप्शन में उपलब्ध है।
5. Hyundai i20
पॉपुलर Hyundai i20 की कीमत में 97,000 रुपये तक की कटौती हुई है। नई एक्स-शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, बोस साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, क्रूज़ कंट्रोल और सनरूफ जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इन GST कटौती के बाद ये कारें पहले से कहीं अधिक किफायती हो गई हैं, जिससे खरीदारों को बजट में आसानी होगी और छोटे परिवारों के लिए किफायती विकल्प उपलब्ध होंगे।
