टमाटर लदी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, खेत में बिखर गए टमाटर

टमाटर से भरी पिकअप पलटी

टमाटर से भरी पिकअप पलटी

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर चराईडाँड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खेत में बिखरे टमाटर

जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति में थे। टक्कर के बाद पिकअप में लदे टमाटर सड़क किनारे खेत में बिखर गए, जिससे वाहन चालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

read more : आदिवासियों ने NH-130C पर किया चक्काजाम, सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें, जानिए पूरा मामला

Youthwings