शराब बनी मौत की वजह! बेटे ने 70 वर्षीय पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Tilda Murder Case में रायपुर के तिल्दा क्षेत्र में शराब की लत से परेशान बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Tilda Murder Case में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब की लत से परेशान बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने आग जलाने वाली लकड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी थे मृतक

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान संतु कोठरी के रूप में हुई है, जो रेलवे विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि संतु कोठरी को शराब पीने की आदत थी और वे अक्सर घर में लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करते थे।

Case में सामने आया है कि पिता की इसी आदत से उनका बेटा बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू काफी परेशान रहता था। परिवार में इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

 

शराब पार्टी को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोमवार रात पिता और बेटे के बीच शराब को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया। गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी उठा ली और पिता पर हमला कर दिया।

आरोपी ने संतु कोठरी के सीने और शरीर के कई हिस्सों पर लगातार वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

Tilda Murder Case की इस वारदात ने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार में अक्सर विवाद होता था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

 

Tilda Murder Case

हत्या के बाद घर में ही रखा शव

घटना के बाद आरोपी बेटे ने शव को घर में ही रखा हुआ था। काफी देर तक किसी को इस वारदात की जानकारी नहीं मिली। बाद में वार्ड पार्षद को घटना की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर से बुजुर्ग का शव बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tilda Murder Case में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने पिता की शराब की आदत और घर में होने वाली शराब पार्टियों से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

 

Read more- 

Civil Service Exam in Raipur: रायपुर में कल सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा, 8 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

 

Youthwings