‘The Kerala Story 2’ का गाना ‘ओ माई री’ रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म
‘The Kerala Story 2’ : नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में तीन युवतियों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनकी जिंदगी रिश्तों के जाल में उलझने के बाद मुश्किल दौर में पहुंच जाती है।
फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। कहानी में दिखाया गया है कि तीनों युवतियों का जीवन उस समय बदलने लगता है, जब वे तीन युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं और परिस्थितियां उनके खिलाफ होती चली जाती हैं।
इसी बीच फिल्म का भावुक गीत ‘ओ माई री’ रिलीज कर दिया गया है। यह गाना मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को समर्पित है। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने इस गीत को अपनी आवाज दी है। मन्नन शाह ने इसका संगीत तैयार किया है, जबकि गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
फिल्म का निर्माण विपुल शाह द्वारा किया गया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गौरतलब है कि साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था। पहली फिल्म की सफलता के बाद अब इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
