Thailand Monk Accident: 11 साल के बच्चे ने बिना इजाजत उठाई पिकअप, आगे जो हुआ वह रोंगटे खड़े कर देगा

Thailand Monk Accident

Thailand Monk Accident: थाईलैंड में 11 वर्षीय बच्चे के पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस पर चढ़ा वाहन, 10 की मौत

Thailand Monk Accident: क्या महज 11 साल का बच्चा इतनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता है? थाईलैंड में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जानिए कैसे हुआ हादसा, पुलिस ने अब तक केस क्यों दर्ज नहीं किया और जांच में क्या-क्या सामने आया।

Thailand Monk Accident: थाईलैंड के मुकदाहन शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। एक 11 वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना अनुमति लेकर सड़क पर निकल पड़ा। करीब 10 किलोमीटर तक वाहन चलाने के बाद उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पैदल जा रहे बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस में वाहन घुस गया।

इस भीषण हादसे में कम से कम 10 बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

तीर्थयात्रा के दौरान हुआ Thailand Monk Accident

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कुल 35 बौद्ध भिक्षु और पांच श्रद्धालु एक मंदिर से दूसरे मंदिर तक पैदल तीर्थयात्रा पर निकले थे। यात्रा शुरू होने के कुछ ही समय बाद तेज रफ्तार पिकअप ट्रक जुलूस में जा घुसा।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बिना अनुमति घर से लेकर निकला था पिकअप ट्रक

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बच्चा घर पर अकेला था। अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल नहीं गया था। इसी दौरान उसने अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना अनुमति लेकर चला गया।

जब परिजनों ने घर पर वाहन नहीं देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

सदमे में है बच्चा, पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं किया मामला

प्रांतीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्चा हादसे के बाद गहरे सदमे में है और फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। नाबालिग होने के कारण उससे पूछताछ भी नहीं की जा सकी है। इसी वजह से अभी तक उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया जांच पूरी होने के बाद आगे बढ़ेगी।

Thailand Monk Accident

 

घायलों के लिए रक्तदान की अपील

मुकदाहन अस्पताल ने गंभीर रूप से घायल भिक्षुओं के इलाज के लिए लोगों से तत्काल रक्तदान करने की अपील की है। कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Thailand Monk Accident: सड़क हादसों के लिए बदनाम है थाईलैंड

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, थाईलैंड दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाओं की संख्या काफी अधिक है। हर वर्ष यहां सड़क हादसों में लगभग 18 हजार लोगों की मौत होती है। हालांकि इस घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा! गहरी नींद में थे यात्री, अचानक पलट गई बस.. मची चीख-पुकार

Youthwings