निलंबित IAS सौम्या चौरसिया से जुड़ा रहस्यमय मामला, किसान के घर 15 डकैतों ने बोला धावा, बंधक बनाकर पूछा- “सौम्या का 25 लाख कहां है?”

कोरबा। निलंबित आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार कोरबा जिले के तराईडांड गांव में हुई एक साहसिक डकैती के सिलसिले में। बालको नगर थाना क्षेत्र के किसान शत्रुघन दास के घर मंगलवार रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला, 11 सदस्यों को बंधक बनाया और साढ़े पांच लाख रुपये की लूट की।

डकैती में चौंकाने वाला खुलासा

डकैतों ने लूटपाट के दौरान पीड़ित किसान से बार-बार एक ही सवाल पूछा – “सौम्या का 20-25 लाख रुपया कहां छिपाया है?” यह सवाल इस मामले को निलंबित अधिकारी से जोड़ता है। पीड़ित परिवार की बेटी बबीता दास और सौम्या चौरसिया कभी सहपाठी रह चुकी हैं, और बबीता कुछ समय सौम्या के साथ भी रही थी।

पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार

इस घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है।

Youthwings