space lab set up in Raipur: छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक स्पेस लैब, केंद्र से मंजूरी
space lab set up in Raipur
space lab set up in Raipur: छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से एक और बड़ा उपहार मिला है। राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर में आधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। इसकी पुष्टि अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने पत्र जारी कर की है।
जानकारी के अनुसार, यह स्पेस लैब लाखों विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान और तकनीक का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगी। इसके माध्यम से प्रदेश के युवा वैज्ञानिकों को नवाचार और खोज के नए युग में कदम रखने का अनूठा अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा के शीत सत्र के पहले दिन ही एक सांसद ने नियम 377 के तहत देशभर में इसी तरह के स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की मांग की थी। उनका कहना था कि इससे भारत के हर बच्चे को विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक सीखने के समान अवसर मिल सकेंगे।

