पाकिस्तान फिर दहला! कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर फिदायीन हमला, 4 जवान शहीद

Karachi terrorist attack Rangers

शनिवार रात कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकियों ने विस्फोटक वाहन से किया हमला, मुठभेड़ में 4 रेंजर्स शहीद, 3 जख्मी

 

कराची। पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची एक बार फिर आतंकवादी हमलों से दहल गया है। शनिवार रात करीब 8.30 बजे आतंकियों ने गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। आतंकियों ने विस्फोटक से लदे वाहन से सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मारी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी।

 

हमले का विवरण

करीब 90 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में चार रेंजर्स भी मारे गए। इस हमले में छह आतंकी मारे गए, एक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार रेंजर्स की मौत हो गई। वहीं तीन जख्मी हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित TTP से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के सात आतंकियों ने यह हमला किया। इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जमात-उल-अहरार अफगानिस्तान सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और सरकारी ठिकानों पर हमले करता रहा है।

 

जवाबी कार्रवाई

कराची पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकवादी ढेर कर दिए गए। इनमें दो आत्मघाती हमलावर अटैक के दौरान मारे गए, वहीं तीन आतंकवादी गोलीबारी में मारे गए।

 

मुठभेड़ के बाद स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और रेंजर्स ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया।

 

Karachi terrorist attack Rangers

 

 

अधिकारियों का बयान

सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ने बताया कि आतंकियों ने विस्फोटक से लदे वाहन से सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मारी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। कराची में अक्सर कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान रेंजर्स की तैनाती रहती है। पाकिस्तान रेंजर्स एक अर्धसैनिक बल (Paramilitary Force) है, जो पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।

 

 

Read more-

पाकिस्तान के खिलाफ PoK में बगावत, प्रदर्शनकारियों ने शहबाज-आसिम मुनीर को बताया ‘कलादम’

 

 

Youthwings