राज्य महिला आयोग पर गंभीर आरोप: प्रोसिडिंग में बाहरी हस्तक्षेप का आरोप, चेंबर में लगे सोनिया-भूपेश के फोटो

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगे हैं। आयोग की प्रोसिडिंग में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप सामने आया है, जिससे आयोग की निष्पक्षता और संवैधानिक अधिकारों पर सवाल उठने लगे हैं।

सोनिया गांधी और भूपेश बघेल के लगे फोटो :

सूत्रों के अनुसार, आयोग की बैठक में दो वकीलों और दो काउंसलरों को अनावश्यक रूप से बैठाकर रखा जाता है, जो कार्यवाही को प्रभावित कर रहा है। आयोग संवैधानिक पद होते हुए भी उनके चेंबर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के फोटो न लगाकर, सोनिया गांधी और भूपेश बघेल के फोटो लगाए जाने की बात भी चर्चा का विषय बनी है।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जताई आपत्ति :

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि आयोग की जनसुनवाई का विरोध किया गया है। कोरम (क्वोरम) पूरा न होने के बावजूद जनसुनवाई कराए जाने की बात भी सामने आई है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत विधि विभाग को भेजी जाएगी ताकि उचित जांच हो सके।

Youthwings