Samarpan Samman Samaroh 2025: रायपुर में 15 दिसंबर को होगा स्वर्गीय रविकांत कौशिक स्मृति समर्पण सम्मान समारोह 2025

Samarpan Samman Samaroh 2025: प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रविकांत कौशिक जी की स्मृति में श्री रविकांत कौशिक फाउंडेशन द्वारा “समर्पण सम्मान समारोह 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में प्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्री श्याम वेताल जी होंगे। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक माननीय श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता माननीय श्री रविंद्र चौबे जी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

यह सम्मान समारोह सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विमतारा ऑडिटोरियम, मधु पिल्लई चौक, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वर्गीय रविकांत कौशिक जी के पत्रकारिता के प्रति समर्पण और मूल्यों को स्मरण करते हुए पत्रकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजन श्री रविकांत कौशिक फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसके संयोजक स्वाति कौशिक एवं यशवंत चंद्राकर हैं।

फाउंडेशन की ओर से प्रदेश के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है।

Youthwings