Sakti Woman Murder: सुबह-सुबह घर में घुसे दो नकाबपोश.. ‘पूर्णिमा कहां है?’… इतना पूछते ही गूंजी गोलियों की आवाज

Sakti Woman Murder

Sakti Woman Murder: सक्ती में दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, युवती का नाम पूछा और सामने आते ही गोलियां मार दीं..

Sakti Woman Murder: सुबह-सुबह घर में घुसे दो नकाबपोश… पहले युवती का नाम पूछा और फिर 3 गोलियां दाग दीं। आखिर 25 वर्षीय पूर्णिमा की हत्या क्यों की गई? क्या यह पुरानी रंजिश थी या कोई बड़ी साजिश? पढ़िए सक्ती हत्याकांड की पूरी कहानी।

Sakti Woman Murder: सक्ती में दिनदहाड़े युवती की हत्या, घर में घुसकर पूछा नाम और दाग दीं 3 गोलियां, इलाके में फैली सनसनी

Sakti Woman Murder: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जोंगरा में दो नकाबपोश बदमाशों ने 25 वर्षीय युवती की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात इतनी तेजी से हुई कि परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी तीन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया है।

घर में घुसकर पूछा- ‘पूर्णिमा कहां है?’

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे सफेद गमछे से ढक रखे थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।

एक आरोपी हथियार लेकर घर के अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा। अंदर पहुंचते ही आरोपी ने परिजनों से पूछा, “पूर्णिमा कहां है?” जैसे ही पूर्णिमा अपने कमरे से बाहर आई, हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

गोलियां लगते ही पूर्णिमा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए, लेकिन तब तक दोनों बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों ने तुरंत डायल-112 और पुलिस को सूचना दी।

गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Sakti Woman Murder

चार साल से निजी कंपनी में कर रही थी नौकरी

 

पुलिस के अनुसार, पूर्णिमा पिछले चार वर्षों से पंजाब स्थित स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स से जुड़ी नौकरी कर रही थी। उसकी शादी पहले रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध टूटने के बाद वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके जोंगरा में रह रही थी।

Sakti Woman Murder के पीछे क्या है वजह?

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश, निजी विवाद और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

CCTV फुटेज और फोरेंसिक जांच शुरू

Sakti Woman Murder Case की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bhopal Psycho Killer: डेटिंग ऐप से बिछाया ऐसा जाल… फिर एक-एक कर लोगों की जाने लगी जान

Bhopal Psycho Killer: डेटिंग ऐप से बिछाया ऐसा जाल… फिर एक-एक कर लोगों की जाने लगी जान

Youthwings