Russia Ukraine War: रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन, 12 की मौत; भारतीय नागरिक की भी गई जान

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने मंगलवार की रात एक बार फिर बेहद खौफनाक रूप ले लिया। यूक्रेन के कई इलाकों में रातभर रूस की ओर से भीषण हवाई हमले किए जाने की जानकारी सामने आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों और एडवांस्ड जेट ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

Russia Ukraine War हमलों में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक भारतीय नागरिक के शामिल होने की खबर ने इस पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है।आसमान से बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें और जेट ड्रोन जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने रात के दौरान बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया। Russia Ukraine War इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ एडवांस्ड जेट ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।हमलों का असर रिहायशी इलाकों के साथ-साथ नागरिक परिवहन और निर्यात से जुड़े बुनियादी ढांचे पर भी पड़ा। कई स्थानों पर राहत और बचाव अभियान चलाना पड़ा।

कीव रेलवे डिपो में 7 लोगों की मौत

राजधानी कीव में एक रेलवे डिपो को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। यहां हुए हमले में 7 लोगों की मौत होने की बात कही गई है।

हमले के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत कार्य के लिए बड़ी संख्या में बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। अकेले कीव क्षेत्र में 350 से ज्यादा राहतकर्मियों के बचाव अभियान में जुटे होने की जानकारी दी गई है।

बोरिस्पिल में पांच मंजिला इमारत को बनाया निशाना बोरिस्पिल में भी हमले का गंभीर असर देखने को मिला। यहां एक पांच मंजिला आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचा। बचाव अभियान के दौरान करीब 50 लोगों को बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। इस हमले में चार लोगों की मौत और 13 लोगों के घायल होने की बात कही गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ओडेसा के पास भी हमला, निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित

यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में ओडेसा और रोमानिया सीमा के नजदीक भी हमले की जानकारी सामने आई है। यहां एक चौकी और निर्यात से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।हमलों के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और हजारों घरों के अंधेरे में डूबने की बात सामने आई है।

इन इलाकों में भी महसूस हुआ हमलों का असर

रूस के हवाई हमलों Russia Ukraine War का असर कई अन्य क्षेत्रों में भी बताया गया है। खेरसॉन, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहीव, जाइटोमिर, सूमी और द्नीप्रो में भी नुकसान की खबर सामने आई है। लगातार हो रहे इन हमलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब किस दिशा में जा रहा है।

“पुतिन को सिर्फ और अधिक युद्ध चाहिए”-जेलेंस्की का बड़ा दावा

हमलों के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। जेलेंस्की का दावा है कि रूस जानबूझकर ऐसे हमलों की योजना बनाता है, जिनसे अधिक से अधिक तबाही हो।

उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी और उपलब्ध संकेतों से पता चलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत रूप से और अधिक युद्ध चाहते हैं।जेलेंस्की के इस बयान ने युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। खासकर ऐसे समय में जब युद्ध समाप्त करने और बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिशों की चर्चा लगातार हो रही है।

ट्रंप के दूतों से जेलेंस्की की मुलाकात

हमलों के बीच जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात की। बताया गया कि बैठक में यूक्रेन की मौजूदा स्थिति, युद्ध के मोर्चे और अमेरिकी राष्ट्रपति की संभावित यूक्रेन यात्रा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से यूक्रेन को जल्द से जल्द अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने की अपील भी की है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी हवाई हमलों से नागरिक आबादी की सुरक्षा के लिए मजबूत वायु रक्षा बेहद जरूरी है।

भारतीय नागरिक की मौत ने बढ़ाई चिंता

इस हमले Russia Ukraine War में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आना भारत के लिए भी चिंता का विषय है। युद्ध क्षेत्र में किसी भारतीय की जान जाने की खबर ने एक बार फिर यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं। ऐसे में जेलेंस्की के ताजा बयान ने यह बहस भी तेज कर दी है कि क्या दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय किसी और बड़े टकराव की तरफ बढ़ रहा है।

Youthwings