गणतंत्र दिवस 2026: जिलावार मुख्य अतिथियों की सूची जारी, मुख्यमंत्री से लेकर सांसद-विधायक करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस 2026:

गणतंत्र दिवस 2026:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को विभिन्न जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं दुर्ग जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बस्तर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सरगुजा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

राजनांदगांव जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया है। रायगढ़, गरियाबंद, बीजापुर, कबीरधाम, जशपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा सहित कई जिलों में राज्य सरकार के मंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

इसके अलावा बलौदाबाजार, बेमेतरा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सूरजपुर, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, नारायणपुर, कांकेर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में सांसदों को मुख्य अतिथि नियुक्त किया गया है।

विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कुछ जिलों में विधायकों को भी गणतंत्र दिवस समारोह की जिम्मेदारी दी गई है। कोंडागांव, मुंगेली, कोरिया, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सुकमा जिले में विधायक ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता निभाएंगे।

मुख्य अतिथियों की सूची जारी
मुख्य अतिथियों की सूची जारी

read more : Zomato के फाउंडर ने दिया इस्तीफा, छोड़ा ग्रुप CEO का पद, बताई ये वजह…

Youthwings