पैरामेडिकल स्टाफ के 291 पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन
पैरामेडिकल स्टाफ
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने ग्रुप-5 के अंतर्गत पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 291 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में कोई गलती सुधारनी हो तो इसके लिए 1 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है।
परीक्षा पैटर्न
ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में विभिन्न विषयों से सवाल शामिल होंगे, जिनमें मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामान्य अभिरूचि संबंधित तकनीकी ट्रेड से जुड़े प्रश्न।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
अनारक्षित वर्ग: 500 रुपये, आरक्षित वर्ग: 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
MPESB द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी:
पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले Madhya Pradesh Employees Selection Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
read more : रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में सैकड़ों सिलेंडर जब्त
