राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, चंदा गिनने वालों पर FIR दर्ज
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर अयोध्या पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी चंदा गिनने की प्रक्रिया से जुड़े थे
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत और विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज की है । FIR में 8 लोगों को नामजद किया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
कौन-कौन हैं आरोपी?
FIR में नामजद आरोपियों में चंदा गिनने की प्रक्रिया से जुड़े लोग शामिल हैं :
1. रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव – ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के पूर्व ड्राइवर और करीबी सहयोगी, जिनके पास दान पेटियों की चाबियां होने का आरोप है
2. अनुकल्प मिश्रा – चंदा गिनने के कार्य के प्रमुख
3. अविनाश शुक्ला – चंदा गिनने वाले कर्मचारी
4. मनीष यादव – चंदा गिनने वाले कर्मचारी
5. रमाशंकर मिश्रा – चंदा गिनने वाले कर्मचारी
6. सुभाष श्रीवास्तव – रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, चंदा गिनती की निगरानी करने वाले
7. करुणेश पांडेय – चंदा गिनने वाले कर्मचारी
8. लवकुश मिश्रा – चंदा गिनने वाले कर्मचारी

क्या है मामला?
आरोप है कि ये सभी व्यक्ति व्यवस्थित तरीके से राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे की चोरी कर रहे थे । SIT की जांच में यह बात सामने आई कि चंदा गिनने वाले कर्मचारियों के माध्यम से नकदी को अपने पक्ष में मोड़ा जा रहा था ।
जांच में कई बरामदगी भी हुई है – अनुकल्प मिश्रा के घर से लगभग 20 लाख रुपये, लवकुश मिश्रा के घर से लगभग 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं ।
FIR में कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?
यूपी सरकार के निर्देश पर BNS की धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है । इसमें चोरी, आपराधिक विश्वासघात, साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराएं शामिल हैं ।
चंपत राय का नाम क्यों नहीं?
गौरतलब है कि इस FIR में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय या किसी अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी का नाम नहीं है । हालांकि विपक्षी दलों ने इसे “आंखों में धूल झोंकने” की कोशिश करार दिया है और वरिष्ठ ट्रस्टियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी । SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी ।
Read more-
