Raipur Water Supply News: रायपुर के इन इलाकों में आज नहीं होगी ‘वाटर सप्लाई’.. आठ घंटो का रहेगा शटडाउन
Raipur Water Supply News: राजधानी रायपुर के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में आज शाम पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। नगर निगम के अनुसार भाठागांव मुख्य मार्ग पर 150 MLD क्षमता वाली राइजिंग पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हो गया है, जिसके कारण पाइप फट गई है।
लीकेज की मरम्मत के लिए जरूरी कार्य पूरा करने हेतु लगभग 8 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान
भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, दैवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग टंकी क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी…
नगर निगम ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी स्टोर कर लें ताकि असुविधा कम हो। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पानी की सप्लाई धीरे-धीरे बहाल की जाएगी।
