Raipur Police Meeting: नए साल के आयोजनों को लेकर पुलिस सतर्क, IG-SSP ने ली बैठक

Raipur Police Meeting: नए साल के आयोजनों को लेकर राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह शामिल हुए।

इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, सीएसपी और एएसपी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। क्राइम मीटिंग के दौरान लंबित अपराधों को लेकर कई थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार भी लगाई गई।

होटल से लेकर निजी आयोजनों तक रहेगी सख्त निगरानी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नए साल पर होटल, क्लब, फार्म हाउस और निजी स्थानों पर होने वाले सभी आयोजनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की विशेष टीमें गठित की गई हैं।

बैठक में सड़क सुरक्षा, हुड़दंग, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाए और किसी भी तरह की अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई हो।

Youthwings