Raipur Murder News: रायपुर में खौफनाक वारदातें! युवक की हत्या से सनसनी, जेठ ने हंसिया से महिला का गला रेता
Raipur Murder News: राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया
Raipur Murder News: रायपुर में अपराध की दो खौफनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को हिला दिया है। नेहरू नगर में युवक की हत्या और अभनपुर में महिला पर जानलेवा हमले के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। आखिर इन वारदातों के पीछे क्या वजह थी? पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
Raipur Murder News: युवक की हत्या से सनसनी, जेठ ने हंसिया से किया महिला पर हमला
Raipur Murder News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सामने आई दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। एक ओर जहां नेहरू नगर इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी घटना में अभनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके जेठ ने धारदार हंसिया से हमला कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
नेहरू नगर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, रायपुर के नेहरू नगर इलाके में प्रकाश नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव पुराने महिला थाने के पास मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Raipur Murder की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है।

अभनपुर में जेठ ने महिला पर किया हंसिए से हमला
वहीं दूसरी घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला पर धारदार हंसिया से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है। हत्या और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
रायपुर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच इन मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
