Raipur Murder News: ढाबे पर मामूली विवाद में युवक की हत्या, रायपुर में फिर हिली कानून-व्यवस्था
Raipur Murder News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिव प्रसाद, निवासी अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ढाबे के पास खाना फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बावजूद इस तरह की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
