Raipur-Mumbai New Flight: रायपुर-मुंबई के लिए नई फ्लाइट, इंडिगो की चौथी उड़ान 1 फरवरी से शुरू
Raipur-Mumbai New Flight: नए साल में रायपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस एक फरवरी से रायपुर-मुंबई मार्ग पर अपनी चौथी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह नई फ्लाइट दोपहर के समय में संचालित होगी, जिससे यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट की मांग हमेशा अधिक रहती है। दिल्ली के लिए अब नियमित रूप से आठ उड़ानें संचालित की जाती हैं, जबकि मुंबई के लिए वर्तमान में तीन उड़ानें उपलब्ध हैं। सामान्य दिनों में मुंबई-रायपुर का किराया 10,000 रुपये से अधिक होता है और पीक सीजन में यह किराया 2 से 2.5 गुना बढ़ जाता है।
इंडिगो की नई फ्लाइट, जो 6E 2283 के नाम से नवी मुंबई से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर 14:35 बजे रायपुर पहुंचेगी, वहीं वापसी फ्लाइट 6E 2284 दोपहर 3:05 बजे रायपुर से उड़ान भरकर शाम 5:05 बजे मुंबई पहुंचेगी। विमानन अधिकारियों के अनुसार, यह समय खासकर व्यापारियों, छात्रों और मेडिकल ट्रैवलर्स के लिए सुविधाजनक रहेगा।
हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर 20 नवंबर को मानसून रखरखाव के कारण रनवे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, जिससे इस दौरान की एक उड़ान प्रभावित होगी और इसे री-शेड्यूल किया जाएगा।
