Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, युवक घायल, इलाके में दहशत

Raipur Knife Attack: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बावजूद अपराधों का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथ पारा में एक आदतन अपराधी ने युवक हरा सोनू पर चाकू से हमला किया। युवक के कान में गंभीर चोट आई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, हरा सोनू पर पहले से ही 8 से अधिक अपराध दर्ज हैं। घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है। यह घटना राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद दर्ज की गई पहली हत्या की कोशिश मानी जा रही है।

रायपुर में इससे पहले 30 जनवरी को समता कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला हुआ था। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इस घटना ने राजधानी के लोगों में सुरक्षा के प्रति चिंता और सनसनी पैदा कर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Youthwings