Raipur Crime News: तेलीबांधा में दहशत फैलाने वाला तिलक बाघ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Raipur Crime News

रायपुर। Raipur Crime News: तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं के आरोपी तिलक बाघ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीते दिनों दो युवकों पर हमला किया था, जिसमें एक युवक को चाकू से घायल किया गया था।

पहली घटना 14 अक्टूबर की रात की है। प्रार्थी भारत वर्मा, निवासी देवार पारा सुभाष नगर, तेलीबांधा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने भाई हर्ष सिंह का जन्मदिन मनाने जल विहार कॉलोनी की ओर जा रहा था। रात करीब 11:45 बजे जब वे उडिया बस्ती, जल विहार कॉलोनी के पास पहुंचे, तो वहां तिलक बाघ निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, मरीन ड्राइव अपने साथियों के साथ मौजूद था। तिलक ने बिना कारण भारत वर्मा को गालियां दीं। जब उसने विरोध किया, तो तिलक और उसके साथियों ने उसे मुक्कों और किसी वस्तु से पीटकर घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 635/25 दर्ज कर धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

दूसरी घटना अगले दिन 15 अक्टूबर की सुबह हुई। प्रार्थी विनीत पनिका, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे वह कॉलोनी के चंडी मंदिर के पास खड़ा था। तभी आरोपी तिलक बाघ वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने अपने हाथ में रखी नुकीली वस्तु से विनीत के पेट पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस पर अपराध क्रमांक 637/25 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की तलाश के निर्देश दिए। इसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तिलक बाघ को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी:
तिलक बाघ, पिता राजू बाघ, उम्र 18 वर्ष 7 माह, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 10, मकान नंबर 02, मरीन ड्राइव, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

Youthwings