Raipur Communal Violence: धार्मिक जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष, मुस्मिल नाबालिग पर तलवारबाजी के आरोप

Raipur Communal Violence: राजधानी Raipur के मोमिनपारा में आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत धार्मिक जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति मारपीट और हिंसक संघर्ष की हो गई। शुरुआती कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप लगाया। कुछ पक्षों ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने तलवार से हमला किया, जिससे हालात और गंभीर हो गए। तनाव बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग आजाद चौक थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर विरोध जताया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दलबल के साथ पहुंचकर हालात को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है।

Youthwings