Raipur Collectorate: रायपुर कलेक्ट्रेट की छत गिरी, सरकारी फाइलें मलबे में दबीं

रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक 8 की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि रविवार की छुट्टी के कारण कमरे में कोई कर्मचारी या आम नागरिक मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

सरकारी फाइलें मलबे में दबीं

छत गिरने से कमरे में रखी कई अहम सरकारी फाइलें मलबे और धूल में दब गईं। यह कक्ष आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के तौर पर इस्तेमाल होता है। फिलहाल प्रशासन ने मलबा हटाने और दस्तावेजों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू कर दिया है।

इमारत की मरम्मत पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, रायपुर कलेक्ट्रेट भवन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि भवन की दीवारों और छत में दरारें पहले से दिख रही थीं। यह घटना रोजाना यहां काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों और आने-जाने वाले आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

Youthwings