रायपुर एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन 11 फ्लाइटें रद्द, 54 उड़ानें प्रभावित… यात्रियों का गुस्सा फूटा, ट्रेन-बसें भी हाउसफुल
रायपुर। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान सेवाएं लगातार तीसरे दिन चरमरा गईं। सोमवार सुबह 11 बजे तक रायपुर से 6 फ्लाइटें रद्द हुईं, जबकि आने वाली 5 उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। पिछले तीन दिनों में कुल 54 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं, जिनमें अधिकांश इंडिगो की हैं। पायलटों की कमी और नए ड्यूटी नियमों (FDTL) के कारण यह संकट पैदा हुआ है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
रायपुर से रद्द उड़ानें (सोमवार तक)
– मुंबई: 2 (इंडिगो)
– हैदराबाद: 2 (इंडिगो)
– बेंगलुरु: 1 (इंडिगो)
– अन्य गंतव्य: 1
रायपुर आने वाली रद्द उड़ानें
– हैदराबाद: 3 (इंडिगो)
– बेंगलुरु: 1
– अन्य शहर: 1
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दिनभर में और रद्दी या डायवर्शन हो सकते हैं। पूरे देश में इंडिगो ने 1200 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं, जबकि रायपुर में सैकड़ों यात्री फंसे हैं। यात्रियों ने इंडिगो और एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया। एक यात्री ने कहा, “रिफंड के लिए 3-4 दिन बता रहे हैं, लेकिन पैसा अब तक नहीं आया। कोई अधिकारी जवाब नहीं दे रहा।”
वैकल्पिक यात्रा पर असर
फ्लाइट संकट से रेल और बस सेवाओं पर दबाव बढ़ा। महंगे टिकटों के बावजूद ट्रेनें-बसें फुल हैं।
मुख्य ट्रेनों की स्थिति (8 दिसंबर तक)
समता एक्सप्रेस 8 जनवरी तक फुल
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (AC) 31 दिसंबर तक वेटिंग
गीतांजलि एक्सप्रेस 11 जनवरी तक लंबी वेटिंग
हावड़ा-मुंबई मेल 29 दिसंबर तक नो रूम
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 5-9 जनवरी तक भारी वेटिंग
बसों की स्थिति
– भोपाल-इंदौर रूट: पहले 50%, अब 75% भरा
– हैदराबाद रूट: पहले 70%, अब 90% फुल
यात्रियों के पास वेटिंग टिकट या महंगे विकल्प ही बचे हैं। इंडिगो ने रिफंड और रीशेड्यूलिंग पर छूट की घोषणा की है, लेकिन DGCA ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं। एयरलाइन ने कहा कि 15 दिसंबर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। रायपुर एयरपोर्ट पर तनाव बढ़ता जा रहा है।
