Raipur Accident: तेलीबांधा रिंगरोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को कुचला, मौके पर मौत

Raipur Accident

Raipur Accident

रायपुर | Raipur Accident: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया। इस भीषण दुर्घटना में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने में जुट गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय तान्या रेड्डी के रूप में हुई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

Youthwings