रेलवे में 6777 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 20 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। रेलवे ने अप्रेंटिस के 6777 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को आवेदन केवल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट भी अनिवार्य होगा।
इसके अलावा विज्ञान संकाय (PCM) के साथ 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु – 15 वर्ष
अधिकतम आयु – 24 वर्ष
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
किस मंडल में कितने पद?
रेलवे ने विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में अप्रेंटिस पदों का वितरण किया है।
लमडिंग मंडल – 1274 पद
कटिहार एवं तिनधरिया वर्कशॉप – 1103 पद
न्यू बोंगाईगांव एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप – 881 पद
तिनसुकिया मंडल – 860 पद
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप – 763 पद
रंगिया मंडल – 750 पद
अलीपुरद्वार मंडल – 651 पद
मुख्यालय, मालीगांव एवं अन्य इकाइयां – 495 पद
कुल पद – 6777
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में SC, ST, EBC, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन कैसे करें?
NFR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Apprentice Recruitment 2026 लिंक खोलें।
नया रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)।
आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे)
