सीएम हाउस घेराव से पहले सीहोर में कांग्रेस की बड़ी सभा, जीतू पटवारी ने साधा निशाना

सीहोर में जोरदार स्वागत, कोतवाली चौराहे पर हुई जनसभा, 15 जुलाई को भोपाल के सीएम हाउस जाएगी यात्रा

 

 

सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस की साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा बुधवार को सीहोर जिले पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं कोतवाली चौराहे पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

यात्रा का सीहोर में स्वागत

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बुधवार को सीहोर जिले में एक विशाल राजनीतिक और सामाजिक हलचल हुई। युवाओं, छात्रों और किसानों के हक, शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान के संकल्प को लेकर यह साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा सीहोर पहुंची।

 

जिला कांग्रेस कमेटी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। छात्र-छात्राओं के साथ चुनौतियां संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

 

भोपाल की ओर रवाना

यात्रा अमलाहा, सौंडा, नापली और मुगिसपुर होते हुए सीहोर शहर के इंदौर नाका, बढ़ियाखेड़ी चौराहा, लीसा टॉकीज चौराहा और बड़ा बाजार मार्ग से गुजरी। जनसभा के बाद यह काफिला आनंद डेरी चौराहा, बस स्टैंड, सेकड़ाखेड़ी रोड और फंदा टोल टैक्स होते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री निवास सीएम हाउस के घेराव के लिए रवाना हुआ।

 

 

सीएम हाउस का घेराव करेंगे

यह यात्रा 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के जरिए शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

 

Read more- 

Dhar Bhojshala केस में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, ASI और हिंदू पक्ष को भेजा नोटिस

Youthwings