Raigarh Sex Racket Busted: केलो विहार में किराए के मकान से देह व्यापार का खुलासा

Raigarh Sex Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। चक्रधर नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने केलो विहार इलाके में स्थित एक किराए के मकान पर छापा मारकर पांच लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर योजना बनाकर दबिश दी गई, जहां मकान के अंदर तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

मौके से सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद दो युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, यानी पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

किराए के मकान में चल रहा था रैकेट

पुलिस के अनुसार, जिस मकान में यह अवैध गतिविधियां चल रही थीं, वह संतोष सोनी नामक व्यक्ति का है। इस मकान को डिंपी उर्फ राहुल इजारदार ने किराए पर लिया था। स्थानीय लोगों को लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Youthwings