Rahul Gandhi on India-US Trade Deal: राहुल गांधी का INDIA-US ट्रेड डील पर हमला- ‘इसलिए मुझे नहीं बुलाया, पीएम मोदी डर गए हैं’
Rahul Gandhi on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील सोमवार को फाइनल हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पुष्टि की। इस फैसले के बाद लोकसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हंगामा मचा।
लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री डर के मारे इस डील में देश को बेच चुके हैं। उन्होंने लोकसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, “जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। किसी दबाव में नरेंद्र मोदी ने अचानक डील को साइन कर दिया। पीएम मोदी पर भारी दबाव है और उनकी इमेज का गुब्बारा फूट सकता है।”
राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को देश के प्रतिनिधि के तौर पर प्रेसिडेंशियल एड्रेस में बोलने भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील में देश के किसानों की मेहनत और खून-पसीने को बेचा गया है। राहुल ने आरोप लगाया, “सिर्फ किसानों को नहीं, पूरे देश को बेचा गया। इसलिए मुझे वहां नहीं बुलाया गया। पीएम मोदी डर गए हैं।”
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी ग्रुप पर मामले और एपस्टीन फाइल्स के अभी रिलीज न हुए तथ्य नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को प्रभावित कर सकते हैं। उनके अनुसार, इस वजह से मोदी ने यह कदम उठाया।
