लोक निर्माण विभाग में फेरबदल: सात मुख्य अभियंताओं के तबादले

लोक निर्माण विभाग में फेरबदल

लोक निर्माण विभाग में फेरबदल

लोक निर्माण विभाग ने सात मुख्य अभियंताओं के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस नए आदेश के तहत कई प्रमुख पदों पर नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिससे विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

नवा रायपुर से बिलासपुर और बस्तर तक हुई पदस्थापन

नवा रायपुर के प्रमुख अभियंता कार्यालय में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे को बिलासपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। इसके साथ ही सरगुजा के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र और रायपुर के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का जिम्मा दिया गया है।

अन्य अहम स्थानांतरण

बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे को नवा रायपुर के प्रमुख अभियंता कार्यालय में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय सिंह को नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) के पद पर तैनात किया गया है।

Youthwings